Skip to playerSkip to main content
  • 22 minutes ago
पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग का खौफनाक मामला सामने आया है. सिलीगुड़ी में बागडोगरा के ताराबाड़ी इलाके मवेशी चोरी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सात लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर शनिवार तड़के करीब ढाई बजे ताराबाड़ी इलाके में पहुंचे. लोगों का आरोप है कि इन लोगों ने कई गायें चुराईं. जब वो उन्हें पिकअप में लादने की कोशिश कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. उग्र भीड़ ने पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया. वहीं, दूसरी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की. मारपीट की घटना में दो आरोपियों की मौत हो गई. पुलिस ने मॉब लिंचिंग और मवेशी चोरी के आरोप की जांच शुरू कर कर दी है.  ये क्षेत्र बागडोगरा और माटीगाड़ा पुलिस थानों के साथ-साथ पानीघाटा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र की सीमाओं से सटा हुआ है. इसलिए तीनों थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. बाद में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03पश्यमंगाल में मॉब लिंचिंग का खौफनाक मामला सामने आया है
00:06सिलिगुरी के बागडोगरा के तारबारी इलाके में मबेशी चोर के शक में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर
00:13दी गई
00:13जबकि चार अने लोग गंभी रूप से जख्मी हो गए हैं
00:18बताया जा रहा है कि साथ लोग एक पीकप बैन में सवार होकर शनिवार तर के करीब धाई बजे तारबारी
00:24इलाके में पहुँचे
00:25लोगों का आरोप है कि लोगों ने कई गायें चुराई
00:28जब वो इन्हें पीकप में लातने की कोशिश कर रहे थे तभी ग्रामेनों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बेरहमी
00:34से पिटाई कर दी
00:35उगर भीर ने पीकप बैन को आग के हवाले कर दिया
00:38वही दूसरे गारी में भी जम कर तोड़ फोर की
00:42मार पीट की घटना में दो आरोग्यों की मौत हो गई
01:25है यह शिद्र बाग डोगरा और माटी गारा पुलिस थानों के सासाथ
01:33पानी घाटा पुलिस चौकी के अधिकार शित्र की सिमाओ से सटा हुआ है
01:38इसे तीनों थानों की पुलिस तुरंट मौके पर पहुँच गई
01:41बाद में पुलिस के एक बड़ी टुकडी ने इस्तिती को पूरी तरा नियंत्रण में लिया
01:45Bureau Report, ETV भारत

Recommended