Skip to playerSkip to main content
  • 14 minutes ago
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है. ईरान ने संकेत दिया है कि भारतीय जहाजों को जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. भारत में ईरान के राजदूत  डॉ. मोहम्मद फताली ने कहा है कि भारतीय जहाजों के सुरक्षित गुजरने के लिए ईरान पूरी कोशिश करेगा. फथाली ने ये भी कहा कि मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है और भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने पर जल्द फैसला दिख सकता है.राजदूत का ये बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, इससे पहले ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा था कि तेहरान कुछ देशों के जहाजों को इस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दे चुका है, हालांकि उन्होंने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने के आरोपों को खारिज कर दिया.इस बीच भारत सरकार ने बताया है कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में फिलहाल 28 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं, इनमें से 24 जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में हैं, जबकि चार जहाज पूर्व में हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:19I think that we should pray to Allah to remove all the
00:30obstacles from the in different fields and as your question we try our best to remove
00:43the problems and I think that you can see in the near future good news in this case.
01:22I think that you can see in the near future good news in this case.
01:22I think that you can see in the near future good news in this case.
01:30I think that you can see in the near future good news in this case.
Comments

Recommended