Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
पन्ना: मध्य प्रदेश में बीते 14 अक्टूबर को देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. जिसमें 11 जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया था. इसी क्रम में पन्ना जिले की कलेक्टर उषा परमार का भी ट्रांसफर किया गया. उनकी जगह पर बुरहानपुर के पूर्व कलेक्टर हर्ष सिंह ने पदभार संभाला है. जबकि उषा परमार को मंत्रालय में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया. इस तबादले में जो सबसे चर्चा का विषय रहा, वह पन्ना कलेक्टर की विदाई का था. पन्ना से जाने से पहले उनका ग्रैंड फेयरवेल किया गया. एक शानदार रेस्टोरेंट में चारों तरफ कलेक्टर उषा की तस्वीर के साथ बधाई के पोस्टर होर्डिंग लगे थे. वहीं रेस्टोरेंट के बाहर से अंदर तक फूलों और गुब्बारे की सजावट की गई थी. एक से बढ़कर एक वीआईपी और अधिकारी गेस्ट बने थे. विदाई भाषण और शानदार खाने-पीने के साथ कलेक्टर उषा परमार को विदाई दी गई.

Category

🗞
News

Recommended