Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर नए एच-1बी वीजा पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. पिछले साल ट्रंप सरकार ने इसकी फीस में बढ़ोतरी कर इसे एक लाख डॉलर कर दिया था. अब इसे बढ़ाकर एक लाख तीन हजार 265 डॉलर करने का प्रस्ताव है. अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि प्रस्तावित शुल्क आवेदन दाखिल करते समय देना होगा. यह दूसरे सभी लागू शुल्कों या भुगतानों के अतिरिक्त होगा. होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का अनुमान है कि एच-1बी वीजा शुल्क से सरकार को सालाना करीब 8.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की आमदनी होगी. डिपार्टमेंट के मुताबिक, संघीय सरकार को आव्रजन लाभों का निर्णय करने, धोखाधड़ी का पता लगाने, राष्ट्रीय सुरक्षा जांच, सिस्टम के मॉर्डनाइजेशन आधुनिकीकरण समेत दूसरे कामों के लिए खर्च करना पड़ता है, अब वो खर्च इसी से जुटाया जाएगा.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03अमेरिका में ट्रम्प प्रशासर ने एक बार फिर नए H1B वीजा पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
00:37सभी लागू शुल्कों या भोगतानों के अत्रिक्त होगा।
01:01जानकारी के अन्सार या हत्रिक्त फीस उन H1B वीजा याचिकाओं पर लागू नहीं होगी जो कैप के दायरे में नहीं
01:08आती हैं।
01:09इनमें थे कुछ नॉन प्रॉफिट रिसर्च और्गनाजेशन, सरकारी रिसर्च और उच शिक्षा संसानों के उर्थे दायर याचिकाएं शामिल हैं।
01:19H1B वीजा अमेरिकी कंपेनियों को खास और उच कौसल वाले कामों के लिए विदेशी करमचारियों को काम पर रखने की
01:26सुविधा देते हैं।
01:27ये टेक्नोलाजी इंडर्ष्ट्री के लिए खास सवर पर आहम है।
01:31Bureau Report, ETP भारत

Recommended