Skip to playerSkip to main content
Breaking News: France में भड़की भयानक हिंसा, 2400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार और कई प्रमुख शहरों में Curfew लागू! जानिए कैसे लिमोज शहर के ऐतिहासिक सिटी हॉल में आगजनी के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम सेबास्टियन लेकोर्नू ने कड़े कदम उठाए हैं।
यूरोपीय देश फ्रांस (France) में अचानक भड़की बड़े पैमाने पर हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। देश भर में आर्थिक असंतोष और विरोध प्रदर्शनों के बीच शुरू हुई इस हिंसा के बाद अब तक 2,400 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेरिस, लील, लियोन और मार्सेई जैसे बड़े शहरों में उपद्रवियों ने सैकड़ों दुकानों में लूटपाट की, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मध्य फ्रांस के लिमोज (Limoges) शहर में 19वीं सदी के ऐतिहासिक सिटी हॉल (Limoges City Hall) को आग लगा दी गई, जिससे उसकी छत ढह गई और भवन को भारी नुकसान पहुंचा।

बिगड़ते हालात को देखते हुए फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू (Sébastien Lecornu) ने स्थानीय प्रशासनों को जरूरत के मुताबिक प्रभावित शहरों में आंशिक रात का कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं देश की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज़ (Laurent Nuñez) ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

मैक्रों सरकार ने साफ किया है कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा करने वालों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। हालांकि प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे उग्र भीड़ को नियंत्रित करते हुए नागरिकों के जीवन और कारोबार को दोबारा सामान्य पटरी पर ला सकें।

France is facing widespread unrest and violent clashes following nationwide protests over social and economic issues. Over 2,400 people have been arrested across the country as rioters targeted businesses, vehicles, and historic public buildings including the Limoges City Hall. French Prime Minister Sébastien Lecornu has authorized local curfews, while President Emmanuel Macron rejected the resignation of Interior Minister Laurent Nuñez, promising strict action against perpetrators.

#FranceViolence #EmmanuelMacron #FranceCurfew #FranceRioting #OneindiaHindi

Also Read

बाल-बाल बचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जिस होटल में गुजारी रात उसी के बगल में धमाका, किसने रची साजिश? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/syria-hotel-blast-macron-safe-damascus-explosion-news-hindi-1603661.html?ref=DMDesc

PM Modi France visit: 'प्रिय मित्र नरेंद्र', अचानक हिंदी बोलने लगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, वीडियो वायरल :: https://hindi.oneindia.com/news/international/pm-modi-france-visit-emmanuel-macron-shares-video-in-hindi-says-france-loves-you-india-france-friend-1590427.html?ref=DMDesc

PM Modi France Visit: भारत-फ्रांस दोस्ती की नई तस्वीर! नीस में मैक्रों ने गले लगाकर किया मोदी का स्वागत :: https://hindi.oneindia.com/news/international/pm-modi-france-visit-meets-emmanuel-macron-nice-bharat-innovates-startup-2026-1586727.html?ref=DMDesc



~PR.514~ED.106~GR.122~HT.96~VG.HM~

Category

🗞
News
Transcript
00:00फ्रांस में हिंसा और आगजनी से हड़कम
00:052400 गिरफतारियां, कई शहरों में कर्फ्यू
00:09मैकरॉन ने ग्रह मंत्री का इस्तीफा ठुकराया
00:12फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के नाम पर ऐसी हिंसा भड़की है
00:16कि सरकार को कई शहरों में रात के वक्त कर्फ्यू लगाने की तयारी करनी पड़ी है
00:20सडकों पर प्रदर्शन, दुकानों में लूट पाट, सरकारी इमारतों में आग जनी
00:25और पुलिस के साथ हिंसक जड़पों ने फ्रांस की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं
00:31हालात इतने बिगड़े कि सब्ताहांत के दौरान करीब 2400 लोगों को गिरिफतार किया गया
00:36कही जगों पर सार्विजनिक संपत्यों को निशाना बनाया गया, दुकानों को लूटा गया और एतिहासिक इमारतों तक में आग लगा
00:43दी गई
00:44अब फ्रांस की सरकार हिंसा को रोपने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सخت कदम उठा रही है
00:49प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकॉर्नू ने स्थानिय प्रशासन से कुछ शहरी इलाकों में रात के दौरान आंशिक कर्फ्यू लगाने को कहा है
00:57वहीं राष्ट्रपती इमान्यूवल मैक्रॉन ने ग्रिह मंत्री लॉरेंट नूनेज का इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया है
01:04लेकिन सवाल है कि आखिर फ्रांस में अचानक हालात इतने क्यों बिगड़ गए
01:08क्या ये सिर्फ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा है या इसके पीछे लंबे समय से जमा हो रहा आर्थिक
01:14और सामाजिक असंतोश भी है
01:49प्रदर्शन के नाम पर किसी को भी सार्वजनिक संपत्ती और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड करने की इजासत नहीं
01:55दी जा सकती
01:56हलाकि सरकार ने पूरे देश में एक साथ पूर्ण कर्फ्यू लगाने के बजाए स्थानिय परिस्थितियों के आधार पर कदम उठाने
02:03का फैसला किया है
02:03रिपोर्टों के मुताबिक पेरिस के कुछ इलाकों के अलावा लील और दूसरे शहरों में भी अलग-अलग तरह की पाबंदिया
02:10लागू की गई है
02:11कुछ जगों पर रात में लोगों की आवाजाही सीमित करने और सभाओं पर रोक लगाने जैसे उपाई किये गई है
02:17पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है
02:21अधिकारियों के सामने चुनोती ये है कि हिंसा पहलाने वाले समूहों को नियंत्रित किया जाए
02:25लेकिन शांती पूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के अधिकारों का भी सम्मान बना रहे
02:30फ्रांस में विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक वैवस्था का एक महित्वपूर्ण हिस्सा रहे है
02:35लेकिन इस बार हिंसा और बड़े पैमाने पर संपत्ती के नुकसान ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है
02:46फ्रांस में इस पूरे घटना करम का सबसे चिंता जनक पहलू हिंसा का पैमाना है
02:51अधिकारियों के मुताबिक सब्ताहांत के दौरांध हुई घटनाओं के सिलसिले में करीब 2400 लोगों को गिरफतार किया गया
02:58कई शहरों में प्रदर्शन कारियों और हिंसक समूहों के बीच अंतर करना भी पुलिस के लिए चुनोती बना रहा
03:04जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोग अपनी आर्थिक और सामाजिक मांगों को लेकर सडकों पर उत्रे
03:09महीं दूसरी तरफ कुछ समूहों पर दुकानों को लूटने वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस के साथ
03:16भिरने के आरोप लगे
03:17हिंसा का असर स्थानिय प्रशासने के मारतों पर भी दिखाई दिया
03:21मध्य फ्रांस के लिमोज शहर में एतिहासिक सिटी हॉल में आग लगने की घटना सामने आई
03:26आग से इमारत की छट को भारी नुकसान पहुंचा और ये एतिहासिक भवन लगभग तबाह होने की स्थिती में पहुंच
03:32गया
03:32दूसरे शहरों में भी सरकारी कारियालेओं दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाये जाने की खबरे आई
03:38पेरिस, लियौन और मार्से जैसे शहरों में लूट पाट और तोडफोर की घटनाओं ने कारोबारियों और स्थानिय निवासियों के मुश्किलें
03:49बढ़ा दी
04:09राश्ट्रपती मैकरॉन का गुस्सा, हिंसा करने वालों पर कारवाई का संकेत
04:13फ्रांस की राश्ट्रपती इम्मैन्यूल मैकरॉन ने हिंसा और सारवजनिक संपत्थी को नुकसान पहुँचाने की घटनाओं पर नाराजगी जताई है
04:21उन्होंने इस तरह की हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए उन लोगों के खिलाफ जवाब देही तै करने की बात की
04:26है, जिन्होंने सरकारी इमारतों, पुलिस और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया है।
04:51शान्ति पूर्ण प्रदर्शन और हिंसक गतिविध्यों के बीच अंतर करना इस पूरे घटना करम का एहम पहलू है।
05:21और प्रदर्शन कारियों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं करती तो असंतोश आगे भी बना रह सकता है।
05:27दूसरी ओर अगर हिंसक गतिविध्यों पर प्रभावी कारवाई नहीं होती तो कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की विश्वस्नियता पर सवाल
05:34और गहरे हो सकते हैं।
05:36ग्रिह मंत्री लॉरेंट नूनेज ने दिया इस्तीफा, मैकरॉन ने किया इनकार।
06:06जब पुलिस की तैयारी, खूफिया जानकारी और भीड को नियंतरित करने की रणनीती पर सवाल उठ रहे हैं।
06:12ग्रिह मंत्री नूनेज ने भी स्विकार किया कि कुछ प्रमुक शहरों में पुलिस हालात पर नियंतरन खो बैठी थी।
06:18उन्होंने माना कि प्रदर्शन के पैमाने और हिंसा की आशंका का अनुमान लगाने में कमी रह गई।
06:23ऐसे में सरकार से ये पूछा जा रहा है कि क्या सुरक्षा एजंसियों के पास परियाप्त बल था, क्या प्रशासन
06:28को पहले से पता था कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैल सकती है।
06:32और अगर ऐसी आशंका थी, तो समवेधन शील सरकारी इमारतों और कारोबारी इलाकों की सुरक्षा के लिए परियाप्त इंतजाम क्यों
06:39नहीं किये गए।
06:39मैकरॉन ने ग्रिह मंत्री को सुरक्षा व्यवस्था की योजना और खूफिया आकलन में सामने आई कम्यों की पारदर्शी जाँच सुनिश्चित
06:46करने का निर्देश दिया है।
06:48साथ ही सुरक्षा बलों के लिए नई कार्य प्रणाली तयार करने पर जोर दिया गया है।
06:52इसका मतलब है कि सरकार फिलहाल नेतरित्व बदलने के बजाए मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा रणनीती में सुधार
06:59करने पर ध्यान दे रही है।
07:00लेकिन आने वाले दिनों में जाँच से जो तथ्य सामने आएंगे वो इस फैसले की दिशा तै करने में एहम
07:06भूमिका निभा सकते हैं।
07:36आखिर क्यूं सडकों पर उत्रे लाखों लोग।
07:38सरकारियों के अनुमान के मुताबिक शनिवार को करीब 5,50,000 लोग प्रदर्शनों में शामिल हुए।
07:43जबकि आयोजिकों ने ये संख्या लगभग 8 लाख बताई।
07:46इन आकडों में अंतर बताता है कि प्रदर्शन का आकार कितना बड़ा था।
07:50हाला कि वास्तविक संख्या को लेकर सरकारी और आयोजिक पक्ष के दावे अलग-अलग है।
07:54शरुआत में कई जगों पर प्रदर्शन शांतिपूर रहे लेकिन बाद में कुछ शहरों में हिंसा भड़क गई।
08:00दुकानों में लूट पार्ट, पुलिस से टक्राव और सरकारी इमारतों में आगजनी ने प्रदर्शन की मूल मांगों से ध्यान हटा
08:06कर कानून व्यवस्था के संकटकी और मोड दिया।
08:09यही इस पूरे घटना क्रम का सबसे महत्वपूर पहलू है।
08:12आर्थिक और सामाजिक समस्याहों को लेकर विरोध जताना एक दोकलोक तांत्रिक अधिकार है।
08:17लेकिन हिंसा और तोड़ फोड उन मांगों को भी पीछे धकेल सकती है, जिन्हें लेकर लोक सड़कों पर उत्रे थे।
08:22अब सरकार को ये सपष्ट करना होगा कि वो महंगाई और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर क्या कदम उठाएगी।
08:28सिर्फ कर्फ्यों और गिरफ्तारियों से तत्काल स्थिती मियंत्रित की जा सकती है।
08:32लेकिन लंबे समय तक शांती बनाए रखने के लिए असंतोश की जड़ों तक पहुँचना भी जरूरी है।
08:37फिलहाल फ्रांस में हालात सामानने करने के लिए सुरक्षा बढ़ाने, चुनिंदा इलाकों में रात का कर्फ्यू लागू करने और हिंसा
08:44में शामिल लोगों की खिलाफ कारवाई पर जोर दिया जा रहा है।
09:07पाने वाले दिन तै करेंगे कि फ्रांस की सरकार सार्वजनिक व्यवस्था बहाल करने के साथ साथ महेंगाई, शिक्षा और सामाजिक
09:14असंतोश से जुड़े सवालों का किपना प्रभावी जवाब दे पाती है।
09:17क्योंकि सडकों पर शांती लोटाना एक चुनोती है, लेकिन जनता का भरूसा बहाल करना उससे भी बड़ी परिक्षा है।

Recommended