जैसलमेर. असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में इस वर्ष रावण 45 फीट, उसके भाई कुम्भकर्ण और पुत्र मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे पुतलों का दहन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी। नगरपरिषद ने हमेशा की भांति पुतला दहन और आतिशबाजी का आयोजन रखा है। आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि 10 लाख रुपए की रकम निर्धारित की है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष विजयदशमी के मौके पर स्टेडियम में सूर्यास्त के बाद तीनों पुतलों का दहन और रंग-बिरंगी आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित करवाया जाता है। अतिथियों के तौर पर जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी इन पुतलों का दहन करते रहे हैं।