हुगली, पश्चिम बंगाल: चिनसुराह का आज़ाद हिंद क्लब अपने 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। क्लब इस साल दुर्गा पूजा को एक बेहद खास और ऐतिहासिक रूप में मना रहा है। इस साल दुर्गा पूजा के पंडाल की थीम 'वंदे मातरम' पर आधारित है। 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पूरी होने पर इस विशेष थीम वाले पंडाल को तैयार किया गया है। यह पंडाल एक म्यूजियम की तरह है। इसमें कलाकृतियों के माध्यम से 'वंदे मातरम' के विभिन्न ऐतिहासिक और भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। यह पंडाल स्वतंत्रता संग्राम के उस ऐतिहासिक दौर, क्रांतिकारियों के बलिदान और चिनसुराह के गौरवशाली अतीत को बयां कर रहा है।