कहीं 60 तो कहीं शून्य वोट., 60 वार्डों में नोटा ने भी खींचा मतदाताओं का ध्यान
सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद के चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का मुकाबला तो हुआ ही, लेकिन ईवीएम में मौजूद नोटा का विकल्प भी मतदाताओं की पसंद-नापसंद का संकेत दे गया। शहर के 60 वार्डों में कुल 590 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के बजाय नोटा (इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाया। यानी चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से किसी को भी पसंद नहीं करने वाले मतदाताओं ने अपनी पसंद ईवीएम में नोटा के जरिए दर्ज कराई।
नोटा को मिले मतों का वार्डवार आंकड़ा सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 47 की रही। यहां 60 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वहीं कई वार्डों में नोटा के मत काफी कम रहे। वार्ड 47 में सबसे ज्यादा नोटा 60 वार्डों में नोटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वार्ड 47 में हुआ। यहां 60 वोट नोटा के खाते में गए। इसके बाद वार्ड 45 में 24, वार्ड 7 में 22, जबकि वार्ड 17, 21 और 60 में 20-20 वोट नोटा को मिले। वार्ड 50 और 56 में 18-18, वार्ड 12, 15 और 18 में 15-15 तथा वार्ड 9, 29 और 43 में 14-14 मतदाताओं ने नोटा चुना। वार्ड 49 और वार्ड 59 में नोटा को एक भी वोट नहीं मिला।
फैक्ट फाइल...
कुल नोटा वोट : 590 सबसे ज्यादा : वार्ड 47 में 60 वोट सबसे कम : वार्ड 2 व 13 में 1-1 वोट