नाम वापसी के बाद जिले की 10 पंचायत समितियों के 150 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अब कुल 390 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं, जिनके बीच स्थानीय प्रतिनिधित्व के लिए मुकाबला होगा। फतेहगढ़ और जैसलमेर में सर्वाधिक 42-42 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मोहनगढ़ में सबसे कम 35 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।