Skip to playerSkip to main content
  • 31 minutes ago
सवाईमाधोपुर. जिले के हजारों पशुपालकों के लिए राहत की आस अब और गहरी हो गई है। लंबे समय से अपने बीमा दावों के भुगतान का इंतजार कर रहे किसान और पशुपालक अब सरकार की नई घोषणा से उम्मीद बांध रहे हैं। यह वही योजना है, जिसके सहारे पशुपालक अपने नुकसान की भरपाई की उम्मीद रखते हैं। अब तक जिले में 217 आवेदन पहुंचे हैं, जिनमें से 72 दावों पर 14 लाख 58 हजार रुपए जारी किए जा चुके हैं। लेकिन हजारों पशुपालक अब भी कतार में खड़े हैं। सरकार का आश्वासन पशुपालकों के लिए उम्मीद की किरण है, लेकिन असली राहत तभी मिलेगी जब फाइलों का बोझ तेजी से कम हो और भुगतान समय पर पहुंचे।

27 हजार से ज्यादा आवेदनों में 20 हजार को पॉलिसी

जिले में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का दायरा बड़ा है। दिसंबर 2024 से फरवरी 2026 तक कुल 27,909 पशुपालकों ने आवेदन किया। इनमें से लॉटरी प्रक्रिया के बाद 20,642 पशुपालकों को पॉलिसी बॉण्ड जारी किए गए। लेकिन हजारों पशुपालक अब भी कतार में हैं, जिनकी फाइलें प्रक्रिया के अलग-अलग स्तरों पर अटकी हैं। जिनके पशु बीमा योजना में शामिल थे और अब उनके निधन के बाद परिवार को आर्थिक सहारा मिलना चाहिए, वे राहत की प्रतीक्षा में हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पात्र आवेदनों का भुगतान जल्द होगा, लेकिन सवाल यही है कि यह कतार कितनी जल्दी खत्म होगी।
217 आवेदन, 72 पर भुगतान,बाकी अब भी लंबित

जिले में बीमित पशुओं की मृत्यु के बाद कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 72 दावों पर 14 लाख 58 हजार रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया गया है। लेकिन बाकी दावे अब भी प्रक्रिया की जटिलताओं में फंसे हुए हैं। कुछ फाइलें ट्रेजरी स्तर पर अटकी हुई हैं, तो कई सर्वेयर और पशु चिकित्सकों की जांच में हैं। वहीं, दर्जनों आवेदन बीमा कंपनी के पास प्रक्रियाधीन हैं।
बीमा क्लेम की अटकीं फाइलें
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का विस्तार सवाईमाधोपुर जिले में बेहद व्यापक है। 13 दिसम्बर 2024 से 15 फरवरी 2026 तक कुल 27,909 पशुपालकों ने आवेदन किया। लॉटरी प्रक्रिया के बाद 20,642 पशुपालकों को पॉलिसी बॉण्ड जारी किए गए। बामनवास विधानसभा क्षेत्र में ही 6,845 आवेदन आए, जिनमें से 4,567 को पॉलिसी मिली। यहां 7,734 बीमित पशुओं में से मृत पशुओं के 52 दावे पेश हुए। इनमें से 10 दावों का निस्तारण कर 2 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इनका कहना है...

जिले में 217 आवेदन पहुंचे हैं, जिनमें से 72 दावों पर 14 लाख 58 हजार रुपए जारी किए जा चुके हैं। कुछ फाइलें ट्रेजरी स्तर पर अटकी हैं, तो कई सर्वेयर और पशु चिकित्सकों की जांच में हैं। वहीं कई आवेदन बीमा कंपनी के पास प्रक्रियाधीन है।
राजीव गर्ग, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:00TURN
00:00DECISION
00:01DRUGS
00:01TURN
00:02TURN
00:03TURN
00:04TURN
00:05TURN
00:08TURN
00:08TURN
00:08TURN
00:09TURN
00:12Grrrr!
00:13Grrr!
Comments

Recommended