गुरुग्राम में लेडी बाइकर सिया उर्फ शिवानी चौहान को कार से टक्कर मारने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। FIR दर्ज होने के बाद मंगलवार को सिया ने सेक्टर-56 पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया और इसके बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं। सिया का आरोप है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी और उसमें सवार युवक नशे में थे। सिया के मुताबिक उनकी बाइक पहली लेन में थी, जबकि कार ने लेन बदलकर तीसरी लेन में आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी। सिया ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। वहीं आरोपी कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैसला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि बाइक तेज थी और सिया ने कार चालक को रेस लगाने के लिए कहा था। वकील ने कहा कि आरोपी पक्ष की कोई गलती नहीं है।