धार. आजादी के बाद आज पहली बार धार जिले को मिली रेल की शुरुआत। वडोदरा के प्रताप नगर से टांडा रोड मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम ने करीब 700 करोड़ से अधिक लागत की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्धाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वड़ोदरा से वर्चुअल जुड़े। छोटा उदयपुर- धार रेल लाइन के तहत टांडा रोड से शुभारंभ और जिले का मुख्य कार्यक्रम भी हुआ। प्रताप नगर से जिले के टांडा रोड तक शुरू हुआ मेमू ट्रेन का संचालन एक ऐतिहासिकल पल बन गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक नीना विक्रम वर्मा सहित रेलवे और प्रशाासनिक अधिकारी मौजूद रहे।