Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
जैसलमेर. मरुभूमि में हरियाली केवल रंग नहीं बदलती, बल्कि जीवन की दिशा भी बदल देती है। रेतीले विस्तार में रोपा गया प्रत्येक पौधा भविष्य की शीतल छांव, स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण का मौन वादा होता है। इसी विश्वास को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को गजरूप सागर रोड स्थित संत नामदेव उद्यान में पौधरोपण का प्रेरक आयोजन हुआ। नामदेव छीपा समाज के अध्यक्ष भगवानदास खत्री की अध्यक्षता तथा पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. भूपेंद्र कुमार बारूपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 200 पौधों का रोपण किया। अभियान के अगले चरण में उद्यान परिसर में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सहजन (मोरिंगा), आंवला और अमरूद के पौधे रोपकर किया गया। स्थानीय जलवायु के अनुरूप इन पौधों का चयन केवल हरियाली बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि पोषण, औषधीय महत्व और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया। पौधारोपण के दौरान पूरे परिसर में प्रकृति संरक्षण के प्रति उत्साह और अपनत्व का वातावरण दिखाई दिया।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I will also take care of the citizens of the world.
00:04I will also take care of the city, the people, the mangal, and the family of others.
00:09I will also take care of the relatives in our health.
00:14I will also take care of several of the citizens and provide some benefits of living,
00:23I will be able to do the same thing in the world.
00:27I will be able to do the same thing in the world.
Comments

Recommended