Skip to playerSkip to main content
  • 35 minutes ago
सवाईमाधोपुर. पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रयी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में होटल एसोसिएशन और होटल संचालकों के साथ बैठक की। इस बैठक में पर्यटन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और होटलियर्स ने पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को सामने रखा।

बैठक में होटल संचालकों ने रणथंभौर रोड स्थित मैरिज गार्डनों में देर रात तक डीजे बजने से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण, एफसीआई गोदाम के पास जाम की स्थिति, आतिशबाजी और चौपाटी पर भीड़ के कारण पर्यटकों को हो रही असुविधा की शिकायत की। इसके अलावा भिखारियों की ओर से पर्यटकों को परेशान करने की समस्या भी उठाई। होटलियर्स ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणथंभौर रोड पर पर्यटक थाना खोलने की मांग की। साथ ही थानों पर पर्यटकों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने, रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास गणेश धाम और शेरपुर हैलीपेड पर लाइटिंग की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। बैठक में होटल संचालकों ने रणथंभौर रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ते अवैध बजरी और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अलसुबह सफारी के लिए निकलने वाले पर्यटक इन वाहनों की वजह से खतरे में रहते हैं। इस पर एसपी ने होटलियर्स की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने रणथंभौर रोड पर रात्रि गश्त बढ़ाने, अवैध बजरी और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य मांगों पर नियमानुसार उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन की ओर से एसपी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया।

Category

🗞
News
Transcript
00:01And we would like to have an ISO standard within 15 minutes response or complaint or position.
00:10Then we would like to have a mission for 15-20 days.
00:14We would like to have a system to translate.
00:16We would like to have a car.
00:21But after that, we would like to have a full potential.
00:26And we would like to have a car.
00:28We would like to have a car.
Comments

Recommended