Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
श्रीमहावीरजी. श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में चल रहे वार्षिक मेले के दौरान गुरुवार को नाजिम की सवारी निकाली गई। इस दौरान हिण्डौन उपखंड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट हेमराज गुर्जर खुली जीप में सवार होकर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नजर आए। परंपरा के अनुसार हिण्डौन उपखंड अधिकारी, जिन्हें नाजिम भी कहा जाता है, रथयात्रा से एक दिन पूर्व मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और अगले दिन भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा के सारथी बनते हैं।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh
Comments

Recommended