Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, राजाजी की प्रतिमा के अनावरण ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस कदम की सराहना की। शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा "मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि राजाजी को राष्ट्रपति भवन में प्रतिमा से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र बनने से पहले, वे भारत के एकमात्र भारतीय गवर्नर-जनरल के रूप में राष्ट्रपति भवन के पहले भारतीय अधिपति थे"। लेकिन कांग्रेस कह रही है कि क्या बिना एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटे राजाजी की प्रतिमा नहीं लग सकती थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended