Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने कुछ राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है. सचिन पायलट को चुनावी राज्य पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है. उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली. बघेल को अब असम में कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सचिन पायलट इससे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे. उनकी जगह सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया है. हालांकि, वह कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे, जहां हाल ही में सत्ता का आसानी से बदलाव हुआ है.पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि गुजरात में साल 2027 के आखिर में विधानसभा चुनाव होंगे. पंजाब कांग्रेस में टकराव के बीच भूपेश बघेल पार्टी प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं, लेकिन हर बार कांग्रेस में टकराव सुलझने के बजाय और गहराता गया. ऐसे में अब सचिन पायलट की एंट्री के साथ बड़ा फैसला हो गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाओं से पहले कॉंग्रेस ने कुछ राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है
00:09सचिन पाइलट को चुनावी राज्य पंजाब का प्रभारी महासचेब बनाया गया है
00:13उन्होंने वुपेश बगेल की जगह ली है
00:15बगेल को अब असम में कॉंग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है
00:19सचिन पाइलट इससे पहले 36 गर के प्रभारी थे
00:22उनकी जगह सुखदेव भगत को 36 गर का प्रभारी बनाया गया है
00:26कॉंग्रेस ने रणदीप सिंग सुर्जेवाला को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया है
00:30हाला कि वह करनाटक के प्रभारी बने रहेंगे
00:33जहां हाल ही में सत्ता का आसानी से बदलाव हुआ है
00:37कॉंग्रेस महासचिव केसी वेणो कपाल ने एक बयान में कहा
00:40कि कॉंग्रेस अध्यक्ष मलिकार जुन खरगे ने पार्टी के पदाधिकारियों को
00:44तुरंत प्रभाव से अलग-अलग राज्यों के लिए
00:46AICC महासचिव या प्रभारी के तौर पर फिर से नियुक्त किया है
00:50बयान के मताबिक मुकुल वासनिक कॉंग्रेस महासचिव बने रहेंगे
00:54पंजाब में अगले साल की शुरुवात में चुनाओ होंगे
00:57जबकि गुजरात में साल 2027 के आखिर में विधान सभा चुनाओ होने है
01:02पंजाब कॉंग्रेस में टकराओ के बीच भुपेश बगेल पार्टी प्रभारी की भूमी का निभाते हुए
01:07कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं
01:09लेकिन हर बार कॉंग्रेस में टकराओ सुलजने के बचाय और गहराता गया
01:12ऐसे में अब सचिन पाइलट की एंट्री के साथ बड़ा फैसला हो गया है
01:16प्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended