Skip to playerSkip to main content
  • 6 months ago
सवाईमाधोपुर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का हाईवोल्टेज फाइनल मुकाबले रविवार को खेला जाएगा। मैच को लेकर जिले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक, चाय की दुकानों से लेकर कॉलेज कैंपस तक हर जगह इसी मैच की चर्चा हो रही है। लोग अपने-अपने अंदाज में टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं और तैयारियां कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि देश के गौरव से जुड़ा है। परिवारों ने टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर मैच देखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दुकानदारों ने बड़े स्क्रीन लगाने की तैयारी की है ताकि ग्राहक भी मैच का आनंद ले सकें।

फाइनल मुकाबले को लेकर ये बोले लोग...
एकता और देशभक्ति का प्रतीक होगा मुकाबला
क्रिकेट हमारे देश में सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है। भारत की टीम ने इस टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह हर भारतीय को गर्व से भर देता है। फाइनल मुकाबला हमारे लिए एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। मैं मानता हूँ कि यह मैच युवाओं को प्रेरणा देगा कि मेहनत और टीमवर्क से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भारत की जीत से समाज में उत्साह और सकारात्मकता का संचार होगा।

श्रीराम शर्मा, क्रिकेटप्रेमी, सवाईमाधोपुर
हमेशा रोमाचंक होता है फाइनल का मैच
मैंने अपने जीवन में कई क्रिकेट मुकाबले देखे हैं, लेकिन फाइनल का रोमांच हमेशा अलग होता है। इस बार भारत की टीम का आत्मविश्वास और खिलाड़ियों का अनुभव न्यूजीलैंड पर भारी पड़ेगा। बुजुर्ग होने के बावजूद मैं कल का मैच देखने के लिए बेहद उत्साहित हूँ। यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। जब भारत जीतता है तो हर घर में दीपावली जैसा माहौल बन जाता है।

भगवान सहाय शर्मा, समाजसेवी, सवाईमाधोपुर
परिवार के साथ दिखेंगे मैच
क्रिकेट अब हर घर का हिस्सा बन गया है। रविवार का मैच हम परिवार के साथ देखेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सबकी निगाहें टीवी पर होंगी। हमने घर में खास तैयारी की है ताकि मैच देखने का आनंद त्योहार जैसा लगे। भारत की जीत पूरे देश को खुशी देगी और यह दिन यादगार बनेगा। महिलाओं के लिए भी यह मैच उतना ही खास है, क्योंकि हम भी उतनी ही दिलचस्पी से क्रिकेट देखते हैं। यह फाइनल हमारे लिए जश्न का अवसर होगा।

वैशाली शर्मा, गृहणी, सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:28hi hi
00:29Bye!
00:30Bye!
Comments

Recommended