Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
केरल के त्रिशूर स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर देवस्वोम मंदिर में रविवार को एक अद्भुत रिकॉर्ड बन गया. यहां एक ही दिन में 6 अलग-अलग मंडपों पर रिकॉर्ड 437 शादियां संपन्न हुईं. इस भव्य आयोजन की शुरुआत मंदिर के पूर्वी हिस्से में बने मंडप नंबर 1 पर 'भद्रदीपम' जलाकर हुई, जहां पहली शादी कण्णूर के अर्णव मोहन कुमार और विद्या आनंद राज की हुई. इसके बाद बाकी पांच मंडपों में एक साथ शादियां संपन्न कराई गईं.गुरुवायूर मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में शादियां हुई हैं. रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं और रिश्तेदारों की भारी भीड़ उमड़ी. इस महा-आयोजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए देवस्वोम के सुरक्षाकर्मियों के साथ 100 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया था और सादे कपड़ों में भी विशेष टीमें निगरानी कर रही थीं. 

Category

🗞
News
Transcript
00:23।
00:25।
00:32।
00:39।
00:48।
00:50।
01:13।
01:14।
01:16।
01:17।
01:17।
01:17।
01:18।

Recommended