Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. विजिबिलिटी कम होने के चलते हवाई और रेलवे सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा. दिल्ली एयरपोर्ट शनिवार रात घने कोहरे के कारण श्रेणी-III परिचालन शुरू किया गया, ताकि बेहद कम विजिबिलिटी में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सके. हालांकि घने कोहरे की वजह से यहां 130 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं. वहीं, कई फ्लाइटें देरी से उड़ान भर रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई, जिसकी वजह से फ्लाइट को रद्द किया गया.  हवाई सेवाओं की तरह ही घने कोहरे की वजह से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं. उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं हैं.  बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन पर कई यात्री कंबल ओढ़े हुए प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते नजर आए.  रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और ट्रेनों की आवाजाही के बारे में आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर नियमित अपडेट देखें ताकि उन्हें बाद में कोई परेशानी नहीं हो.

Category

🗞
News
Transcript
00:00दिल्ली समेत उतरभारत के कई राजे घने कोहरे की चादर में लिप्टे हुए हैं।
00:07विजबिलिटी कम होने की चलते हवाई और रेलवे सेवाओं पर ब्यापक असर पड़ा है।
00:12दिल्ली एरपोर्ट पर शनिवार राद घने कोहरे के कारण श्रेनी थर्ड परिचालन शुरूग किया गया।
00:17ताकि बेहत कम विजबिलिटी में भी विवानों की सुरक्षित लैंडिंग संभब हो सके।
00:21हाला कि घने कोहरे की वज़ा से यहां 139 से ज़ादा फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई।
00:26वहीं कई फ्लाइटें देरी से उरान भर रही है।
00:29मौसम बिभाग के मुताबिक दिल्ली एंसियार में विजबिलिटी 100 मेटर तक गिर गई।
00:34जिसकी वज़ा से फ्लाइट को रद किया गया।
01:04ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।
01:34देश की राज़ाने दिल्ली में रेल यात्री परेशान नजर आए।
01:58रेलवे अधिकारियों नी यात्रीयों को सला दी है कि वे अपनी यात्रा की योश्णा पहले से वनाएं।
02:10और ट्रेनों की आवाजाही के बारे में आधिकारिक वेफसाइट और एप पर नियमित अपडेट देखें।
02:16ताकि उन्हें बात में कोई परिशानी नहीं हो।
02:20रिपोर्ट ETV भारत
Comments

Recommended