नोएडा के एक सरकारी स्कूल में हमारा Reality Check यह जानने के लिए था कि जमीन पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और बच्चों की learning की वास्तविक स्थिति क्या है?
इस Ground Report में हमने Composite Vidyalaya, Nawada जाकर स्कूल की शिक्षा व्यवस्था, Teachers की उपलब्धता, classroom teaching, बच्चों की learning और उनकी academic performance को करीब से समझने की कोशिश की।
कैमरे के सामने बच्चों से बोर्ड पर सवाल हल करवाकर उनकी Performance check की गई। Teachers से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की गई कि बच्चों की पढ़ाई में सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं और किन परिस्थितियों का असर उनकी education पर पड़ता है।
हमने स्कूल में Mid-Day Meal, शौचालय, पीने के पानी, classrooms और basic facilities का भी Reality Check किया।
इस दौरान Teachers ने कुछ ऐसी समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया जो केवल स्कूल या Teachers के प्रयासों से हल नहीं हो सकतीं। कई बच्चे बेहद संघर्षशील परिवारों से आते हैं। माता-पिता मजदूरी या कठिन Jobs करते हैं और परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है।
इस Ground Report का मकसद किसी सरकारी स्कूल को केवल अच्छा या खराब साबित करना नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर को सामने लाना है।
क्या नोएडा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर Education मिल रही है?
क्या Teachers की समस्या सिर्फ Teachers की है?
और क्या बच्चों की Performance को उनके पारिवारिक हालात से अलग करके देखा जा सकता है?
देखिए पूरी Ground Report और अपनी राय Comment में जरूर बताइए।
#Noida #GovernmentSchool #GroundReport #Education #RealityCheck #SchoolEducation #GovernmentSchoolReality #NoidaNews #HindiNews #EducationSystem #Teachers #Students #MidDayMeal #ShivendraGaur #OneIndiaHindi
~HT.410~PR.548~ED.104~GR.538~VG.HM~
Comments