Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश ने कोटा‑लालसोट मेगा हाइवे सहित मुख्य सड़क मार्गेा को तालाब में बदल दिया। बाल मंदिर कॉलोनी स्थित सड़क मार्ग पर पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए। तेज बरसात के बाद सड़क पर जगह‑जगह जलभराव हो गया और वाहनों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। इसी प्रकार टोंक रोड पर इंदिरा कॉलोनी एसबीआई बैंक के पास सहित शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या रही। इससे पैदल चलने वाले लोग पानी में फिसलते और संभलते नजर आए, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को इंजन बंद होने और फिसलन की समस्या से जूझना पड़ा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I

Recommended