Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पैसे और मंत्री पद का लालच देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. श्रीनगर के हजरतबल में अपनी दादी बेगम अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए जम्मू में एनसी के एक विधायक को निजी तौर पर 20 से 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया. उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आप ने हमारे सब्र और चुप्पी का मजाक बना दिया है. आप ने कुछ नहीं सीखा. नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ने की नई कोशिशें की जा रही हैं. पैसे और मंत्री पद के जरिये विधायकों को लुभाने में नाकाम रहने के बाद, आप उन्हें बंद दरवाजों के पीछे बता रहे हैं कि आप राज्य का दर्जा बहाल करेंगे."

Category

🗞
News
Transcript
00:02जमु कश्मीर के मुख्य मंत्री उमर अब्दुला ने बीजेपी पर नैशनल कॉन्फरेंस को तोड़ने की कोशिश की जा रही है
00:16और आज जहां आपके पैसों की लालच नहीं चली जहां आपके मिनिस्क्यों की लालच नहीं चली
00:43उन्होंने आरोप लगाया कि नैशनल कॉन्फरेंस के विधायकों को 20-30 करोड का ओफर दिया गया
00:49सुप्रीम कोट का बीजेपी का एक ओदिदार सुप्रीम कोट का वकीर बीजेपी का ओदिदार
00:57मेरे एक जमू के एमले को बंद कमरे में कहता है
01:03हम 20-30 करोड एक मिनिस्ट्री और रियासत का गरजा है
01:16उमर अब्दुला ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे सब्र और चुप्पी का मजाख उड़ाया है
01:39नाशल कॉन्फरेंस के संस्थापक शेख मुहमद अब्दुला की पत्नी बेगम अकबर जहां की
01:45पुन्य तिथी पर आयोजित सभा में बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा
01:53कि विधान सभा चुनाओ के बाद राजे का दर्जा वापस देने का वादा किया गया था
01:57लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया
02:00व्योरो रेपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended