Skip to playerSkip to main content
  • 15 minutes ago
दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध होने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार करना कोई समाधान नहीं है, बल्कि पुलिस को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे संभावित अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो. अदालत ने सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से पार्कों में सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाने पर जोर दिया है.सुप्रीम कोर्ट ने आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा और दिवाली) के मद्देनजर पुलिस को गश्त और निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:02Supreme Court in the Supreme Court
00:30पीठ ने पूछा कि क्या पार्कों में आने जाने वालों का कोई record रखा जाता है
00:34और क्या रात के समय पार्कों को बंद करने की विवस्था है
00:40सुप्रीम कोट ने कहा कि हर पार्क में CCTV लगाना संभव नहीं हो सकता
00:45लेकिन कम से कम entry और exit point पर camera लगाए जा सकते हैं
00:50सिर्फ CCTV camera लगाना पर्याप्त नहीं है
00:52इन camera की 24 घंटे निगरानी के लिए एक control room या monitoring cell भी होना चाहिए
01:00सुनवाई के दोरान जस्टिस पार दिवाला ने आगामी दुर्गपूजा और दिवाली जैसे तियोहारों के दोरान
01:05सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस को सतर्क रहने को कहा
01:08उन्होंने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर गश्ट और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया
01:14दरसल इससे पहले 8 सितंबर को सुप्रीम कोट ने दिली में यौन उत्पीडन की घटनाओं को लेकर स्वता संग्यान लिया
01:20था
01:20इसमें एक पार्क में बलतकार और चलती स्लीपर बस में नाबालिक के कथित यौन उत्पीडन जैसी घटनाए शामिल थी
01:29कोट ने संबंधित अधिकारियों से विस्तरित स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी थी
01:34इसमें सार्बजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी गई थी
01:42सुप्रीम कोट ने ये भी कहा था कि अपराध की रोक था कानून विवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के
01:48लिए
01:48जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तै करने वाली ठोस और मापने योग्यत विवस्था होनी चाहिए
01:56अदालत ने खास्तोर पर कम रोशनी वाले इलाकों, निगरानी की कमी वाले स्थानों और ऐसे शेत्रों पर ध्यान देने को
02:03कहा था
02:03जहां पुलेस की गश्ट या ततकाल कारवाई की विवस्था कमजोर है

Recommended