Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे. कार्यक्रम में ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. ऑस्ट्रेलिया-इंडिया ऑर्केस्ट्रा ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति देकर दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को नई पहचान दी. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में भी हिस्सा लिया, जहां व्यापार, निवेश, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड जाएंगे.

Category

🗞
News
Transcript
00:03प्रत्रेलिया के मेलबर्ण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतिय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया।
00:30करते हुए इसे दोनों देशों के सांस्क्रत करिष्टों का प्रधीक बताया।
01:16प्रत्रेलिया के बाद प्रत्रेलिया के बाद प्रधानमंत्री निउजलैंड का दोरा करेंगे जहां दोनों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।
01:27मुरर रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended