Skip to playerSkip to main content
  • 21 minutes ago
शनिवार को इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है.पार्टी नेताओं ने गांधी पर एक बुजुर्ग महिला का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया . कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पुलकित मणि का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- इंदौर में आये खीखीखी स्मार्ट, माथे पर सिक्का चिपकाकर किया ग्रेट हैरेसमेंट का अद्भुत प्रदर्शन. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने राहुल पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा-"एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुज़ुर्ग माँ को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ़ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मज़ाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहाँ राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?". बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने राहुल गांधी पर नारी शक्ति के अपमान का आरोप लगाया. बीजेपी नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुलकित मणि द्वारा पीएम मोदी की मिमिक्री को "शर्मनाक और घिनौना" बताया.... जोशी ने X पर लिखा- "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक पतन के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्रों के साथ बातचीत का इस्तेमाल पीएम श्री @narendramodi जी की दिवंगत मां का मज़ाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना, बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दिखाता है।"

Category

🗞
News
Transcript
00:27
00:33This is a great harassment.
01:00BJP के राष्ट्रिय प्रवक्ता C.R.K.S.1 ने राहुल गांधी पर नारिशक्ति के अपमान का आरोप लगाया
01:07किसी भी सब्भिवेक्ति को यह बात मज़ेदार नहीं लगी होगी लेकिन राहुल गांधी जोर जोर फे हसते हुए दिखे
01:14इसी तरह की असब्भिवे संस्कृति के कारण राहुल गांधी और कांग्रेस युवाओं से जुड़ने में नाकाम रहे हैं
01:21जैसा की उनके ही सहयोगी ससी थरूर ने भी कहा है
01:26राहुल गांधी की नफरत भरी राजनीत के कारण ही कांग्रेस और एनेस युवाओं को दिल्ली विस्विद्याले चात्रसंग चुनाओं में करारी
01:34हार का सामना करना पड़ा
01:36जबकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजूर्ग के प्रतिसंमान दिखाया
01:41इसके उलट राहुल गांधी बुजूर्गों के अपमान का मजा लेते हुए दिखे
01:46बीजेपी नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने पुलकित मरी द्वारा पीएम मोदी की मिमिक्री को शर्मनाक और घिनोना
01:54बताया
01:54जोशी ने एक्सपर लिखा राहुल गांधी और कॉंग्रेस पार्टी नैतिक पतन के निचले अस्तर पर पहुँच गए हैं
02:17बेरो रिपोर्ट ETV भारत
Comments

Recommended