Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
-जिले में इस बार 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में होगी खरीफ की बुवाई-कृषि विभाग ने आवंटित किए लक्ष्य, खेतों में शुरू होने लगी तैयारियां

सवाईमाधोपुर. जिले में इस बार 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल की बुवाई होगी। इसके लिए कृषि विभाग ने लक्ष्य आवंटित कर दिए है। ऐसे में खेतों में भी अब धरतीपुत्रों ने तैयारियां शुरू कर दी है। किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। उधर, कृषि विभाग की ओर से इस बार तिल, सोयबीन व मूंगफली का ज्यादा फोकस दिया जा रहा है।

गत दिनों बारिश होने से किसानों ने खेतों की जुताई करना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय से सटे आसपास के क्षेत्रों में काश्तकारों ने सब्जी और चारे के साथ ही अन्य फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के किसान ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग आदि खरीफ फसलों की बुवाई में जुटे है।
बाजरा व उड़द की सर्वाधिक होगी बुवाई

जिले में इस बारिश खरीफ फसल की बुवाई बारिश पर भी निर्भर है। कृषि विभाग की ओर से 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुवाई का लक्ष्य रखा है। इसमें से जिले बाजरा व उड़द की सर्वाधिक 1 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई होगी। जिले में इस बार बाजरा की 60 हजार व उड़द की 40 हजार हैक्टेयर में बुवाई होगी। इसके बाद तिल की 30 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई होगी।

पिछले साल की तुलना में कम रखा लक्ष्य
जिले में पिछले साल 1 लाख 67 हजार हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई का लक्ष्य रखा गया था, जबकि इस बार 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के अनुसार इस बार गंगापुरसिटी तहसील को भी शामिल किया गया है। इससे खरीफ की बुवाई का लक्ष्य भी अधिक रखा है। कृषि विभाग ने इस बार मक्का, मूंग, मोठ, गन्ना, ग्वार आदि के लक्ष्य नहीं रखे है।
किसानों को अब मानसून का इंतजार

खरीफ की बुवाई के साथ ही अब किसानों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। गत दिनों प्री मानसून के बाद किसानों को इस बार अच्छे मानसून की आस है,ताकि उत्पादन अच्छा हो सकें। किसान खेतों में मेड से खरपतवार हटाने और खेती के उपकरणों को तैयार करने में जुटे हैं। कृषि विभाग ने बुवाई को देखते हुए खाद-बीज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।

यह है फसलों की बुवाई का लक्ष्य...

फसल हैक्टेयर

चावल 6000

ज्वार 1000

बाजरा 60000

उड़द 40000

तिल 30000

मूंगफली 3000

सोयाबीन 2000

अन्य फसलें 8000

कुल 150000

इनका कहना है...

जिले में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य तय हो गया है। इस बार 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फसलें बोई जाएगी। इस बार तिल, सोयाबीन व मूंगफली की फसलों पर विशेष जोर रहेगा।

लखपतलाल मीणा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:00사랑해요
00:17I think it can be a very hard., however ...
00:20and it will be not big
00:21my她 varice
00:22From the scenes, I haven't read켓
00:34I'll see you next time.
Comments

Recommended