Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
ट्रांसफार्मर जले, पोल गिरे, तार टूटे, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रही गुल

सवाईमाधोपुर. जिले में शुक्रवार देर शाम अचानक आए अंधड़ और बिजली गर्जन के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। गर्जन के साथ आई तेज हवाओं ने ट्रांसफार्मरों को जला दिया, पोल गिरा दिए और तारों को चीर दिया। नतीजा यह हुआ कि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को एक ही रात में 76 लाख रुपए का भारी नुकसान झेलना पड़ा। बिजली गुल होने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए और सुबह तक जलापूर्ति भी ठप रही। निगम की टीमें रातभर और अगले दिन तक व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं।

गंगापुरसिटी में सबसे बड़ा झटका

गंगापुरसिटी इस अंधड़‑बारिश का सबसे बड़ा शिकार बना। यहां पांच एमवीफोर पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। निगम के सर्वे में अकेले गंगापुरसिटी में 58 लाख रुपए का नुकसान दर्ज हुआ है। बाकी जिले में केबल, पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से 18 लाख रुपए का अतिरिक्त नुकसान सामने आया। यह आर्थिक चोट निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। ट्रांसफार्मरों के खराब होने से कॉलोनियों और गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा।
गांवों में अंधेरे में कटी रातें
बामनवास और आसपास के गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की रात अंधेरे में बीती। मोबाइल चार्ज न होने से संपर्क टूट गया, पंखे‑कूलर बंद रहने से गर्मी ने बेहाल कर दिया और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न हो सकीं। सुबह तक पानी की सप्लाई भी ठप रही। ग्रामीणों ने बताया कि अंधड़‑बारिश ने उनकी जिंदगी को अचानक थाम दिया और पूरा इलाका मानो ठहर गया।

देर रात व अलसवेरे से दौड़ते रहे अधिकारी-कर्मचारी

निगम की टीमें शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह से ही गांव‑गांव दौड़ती रहीं। कहीं टूटे तार जोड़े गए, कहीं पोल खड़े किए गए और कहीं ट्रांसफार्मर बदले गए। अधिकारी‑कर्मचारी लगातार काम में जुटे रहे ताकि जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके। कई जगहों पर मरम्मत कार्य देर रात तक चलता रहा।
अंधड़‑बारिश से विद्युत निगम को हुए नुकसान पर एक नजर....
-क्षतिग्रस्त 11 व 33 केवी पोल व एलटी लाइन की संख्या-146
-खराब ट्रांसफार्मर – 8

-सिंगल फेज ट्रांसफार्मर – 3
-थ्री फेज ट्रांसफार्मर – 5

-1.25 किलोमीटर तक टूटी 11 केवी लाइन
कुल नुकसान-76 लाख रुपए

Category

🗞
News
Transcript
00:19My knowledge is specialized...
00:22...with zoos andznances.
Comments

Recommended