Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
सवाईमाधोपुर. नए साल की पहली तारीख पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सवाईमाधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सूर्यप्रकाश नामा निवासी शहर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता और भाइयों के नाम से संचालित दुकानों की सब्सिडी व ब्याज अनुदान राशि जारी करने की एवज में आरोपी से तीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का गोपनीय सत्यापन 24 दिसंबर को किया। इसमें आरोपी की ओर से रिश्वत मांगना सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी 25 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ।
रकम लेते ही दबोचा आरोपी
भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी सवाईमाधोपुर इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की। बुधवार को परिवादी से आरोपी को उसके कार्यालय में 25 हजार रुपए दिलवाए गए। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही जिला उद्योग केंद्र कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों की गहन छानबीन भी की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आगे की कार्रवाई जारी है।

कर्मचारियों में फैली खलबली

एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में खलबली फैल गई है। कार्यालय में कामकाज ठप हो गया और कर्मचारी सकते में आ गए। आमजन और व्यापारी वर्ग में चर्चा रही कि नए साल की शुरुआत में ही एसीबी ने भ्रष्टाचार पर सख्त वार किया है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00foreign
00:06foreign
00:16foreign
00:26foreign
00:28foreign
00:44foreign
Comments

Recommended