Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
सवाईमाधोपुर. जिले में ट्यूबवैल केबल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक माह में रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ट्यबवैल से केबल चोरी की घटनाएं हुई है। खेत-खलिहानों में चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है।

चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पकड़ने में फेल

चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि उनमें पुलिस का कोई डर नहीं है। एक ट्यूबवेल से केबल चोरी होने पर चोरों को 10 से 15 हजार रुपए की केबल मिल जाती है, लेकिन किसानों को लाखों का नुकसान हो जाता है। मोटर खराब होने से 35 से 40 हजार का नुकसान होता है और ट्यूबवेल में पत्थर भरने से एक-डेढ़ लाख रुपए की लागत से कराया गया ट्यूबवेल भी खराब हो जाता है, क्योंकि मोटर निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फसल सूखने का मंडरा रहा खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और आजीविका पर सीधा हमला है। खेतों में पानी की व्यवस्था बाधित होने से फसलें सूखने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों को अब नई केबल और मोटर खरीदने की चिंता सताने लगी है, जिससे हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों से लगातार चोरी हो रही ट्यूबवैल की केबल से ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस गश्त कमजोर है। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

पिछले एक माह की केबल चोरी पर एक नजर...
-30 अप्रेल को रवांजना चौड़ में चोर एक खेत में लगी ट्यूबवेल की बिजली की केबल चोरी कर ली। पीड़ित ग्रामीण शक्ति सिंह गुर्जर ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में पहले ट्यूबवेल की केबल काटी और उसे खोलकर अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने ट्यूबवेल की पानी की मोटर को कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पत्थर डाल दिए, जिससे ट्यूबवेल भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला, जहां कटे हुए तार और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले भी दो ट्यूबवेल से केबल चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
- 20 अप्रेल की रात को रवांजना चौड़ में खेत पर लगे बोरवले की केबल चुरा कर ले गए थे। इस संबंध में पीडि़त रामसिंह गुर्जर ने रवांजना डूंगर थाने में शिकायत सौंपी थी लेकिन चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। यहां भी चोरों ने बोरवेल में पत्थर डालकर बंद कर दिया दिया था।

- अप्रेल के पहले सप्ताह में खिूजरी गांव में 12 किसानों के बोरवेल से चोरों ने केबल सहित अन्य सामान चुराया। चोरों ने सात दिन तक किसानों के खेतों को निशाना बनाया। यहां चोरों ने केवल के अलावा तांबा भी निकाला। वहीं मोटर, पाइप व रस्से को बोरवेल में फैंक गए। सबूत छिपाने के लिए बोरवेल में पत्थर डालकर बंद कर दिया था। इससे किसान रतनलाल, अर्जुर, आशाराम सहित कई किसानों को लाखों का नुकसान हुआ।
.............

इनका कहना है...
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खेतों में ट्यूबवैल से केवल सहित अन्य सामान चोरी की वारदातों हुई है। इस संबंध में पुलिसकर्मियों की बैठक ली है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
दिलीप वर्मा, थानाधिकारी, रवांजना डूंगर

Category

🗞
News
Transcript
00:12I'm going to be here to go.
00:30You
Comments

Recommended