Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो वह घुसपैठियों की रक्षा के लिए कानून लाएगी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी ऐसा होने नहीं देंगे. मोदी ने गोगामुख में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य "बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक में बदलना और घुसपैठियों का एक स्थायी वोट बैंक बनाना" है. उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने ‘‘केंद्र में नया कानून लाने की कोशिश की थी’’ लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उसका विरोध किया था. प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे घुसपैठियों की रक्षा के लिए असम में नया कानून लाएंगे और वे उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं." उन्होंने कांग्रेस पर देश को उसी तरह बांटने का आरोप लगाया जैसा ‘‘विभाजन के दौरान मुस्लिम लीग ने किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा फिर सत्ता में आई तो वह "असम की पहचान की रक्षा के लिए समान नागरिक संहिता लागू करेगी और छठी अनुसूची के तहत जनजातीय समुदायों की सुरक्षा करेगी."उन्होंने कहा, "भाजपा के 10 साल के शासन ने असम में ‘सेवा’ और ‘सुशासन’ के नए दौर की शुरुआत की है." प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी लोग कह रहे हैं कि केवल भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ही असम में आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार कर सकता है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03पीएम मोधी ने असम के गोगा मुख में एक चुनावी रैली में कॉंग्रेस पर जमकर निशान असाधा
00:10साथियों 2014 के चुनाव से पहले कॉंग्रेस की केंद्र सरकार ने एक कम्यूनल वाइलेंस कानून बनाने का प्रयास किया था
00:23इसका मकसद था अपने पक्के वोट बैंक का तुष्टी करण
00:31अब बारा साल बाद कॉंग्रेस यहां असमबे भी उसी तरह का कानून बनाने की गोषणा कर रही है
00:44प्यमोधी ने कहा कि कॉंग्रेस आज देश को बाटने का खेल खेल रही है
01:09प्यमोधी ने लोगों से समान नागरिक सहिता लागू करने का वादा किया
01:37प्यमोधी ने धिबरुगड में एक चाय बागान का दौरा किया और वहाँ चाय की पतियां थोड़ी
01:42उन्होंने मनोहारी टी एस्टेट में काम करने वाली महिला स्रमिकों से भी बादचित की
01:55उन्होंने चाय बागान स्रमिकों की चिंताओं को भी सुना और सिक्षा स्वाथ सेवा और मजदूरी जैसे प्रमुख मुद्धों पर चर्चा
02:02की
02:09प्रधान मंत्री ने स्रमिकों द्वारा प्रस्तूत पारंपरिक जुमुर नरित का भी आनंद लिया
02:16Bureau Report ETV भारत
Comments

Recommended