Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
 तृणमूल कांग्रेस का अंदरुनी संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)का समर्थन करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अवगत करा दिया गया है. तृणमूल के लोकसभा में 28 सदस्य हैं जबकि राज्यसभा में उसके 12 सदस्य हैं. काकोली घोष दस्तीदार ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को समर्थन देने की समूह की इच्छा से अवगत कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा, "तृणमूल के करीब 20 सांसदों ने जिनमें मैं भी शामिल हूं राजग को समर्थन देने के अपने फैसले से अवगत कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है." काकोली ने दावा किया कि वह लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय साथी सांसदों से परामर्श के बाद लिया गया. यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के भीतर बढ़ते आंतरिक संकट के बीच आया है। तृणमूल में हाल के दिनों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा खुले तौर पर असहमति और इस्तीफे देखने को मिले हैं. काकोली ने कहा कि समूह ने राजनीतिक रूप से राजग के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। उन्होंने दलील दी कि यह जनता के जनादेश को दर्शाता है. उन्होंने कहा, "हमने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है और हमारा मानना ​​है कि हमारा भविष्य का राजनीतिक मार्ग राजग के अनुरूप होना चाहिए." तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:02विदायकों के बाद अब त्रेणमुल कॉंग्रेस के सांसदों ने भी दिदी का साथ छोड़ दिया पार्टी की सांसद काकोली घोस
00:09ने दावा किया कि 20 सांसदों ने इंडिये का समर्थन किया है जिसकी जानकारी लोकसभाध्यक्ष ओम बिल्ला को दे दी
00:16गई है
00:18इससे पहले बागी सांसदों ने दिल्ली में बीजेपी बंगाल प्रभारी और केंद्रिये पर्यावणन मंत्री भुपेंद्रियादों के घर पर उनसे मुलाकात
00:26की इस बैठक में काकोली घोस प्रसून बनर्जी जगदीज बसुनिया काली पाड़ा सोरेन अरूप चकरवर्त
00:34अबू ताहीर असीद मल डॉक्टर सरमिला सरकार और खलीकुर रह्मान सामिल थे पश्रिम मंगाल के मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी भी मीटिंग
00:43के दौरान मौजूद थे वहीं इसे लेकर टीमसी विधायक कुणाल घोस से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बगा
01:02पर इसका कोई credibility होता है यह पाबलिक ठिक से नहीं लेता यह
01:07टीमसी के लोगसभा में 28 और राजसभा में 13 सांसद हैं वहीं असी विधायकों में से 58 विधायक पार्टी से
01:14निसकासी त्रित्परत के नित्रित्र में अलग गुट बना चुके हैं
01:17एक के बाद एक त्रिन्मूल में बगावत देखने को मिल रही है और ममता बेनर जी की मुश्किलें कम होने
01:23का नाम नहीं ले रही है
01:24Bureau Report ETV भारत
Comments

Recommended