Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
-नगरपरिषद की सफाई व्यवस्था हो रही चौपट-समय पर नहीं हो रहा कचरे का उठाव, मनमर्जी से पहुंच रहे ऑटो टिपर

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर इन दिनों शहर को स्वच्छ रखने के दावे करने वाली नगरपरिषद की पोल खुल रही है। हालात यह है कि जिला मुख्यालय की कॉलोनियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है और कचरा सड़ रहा है। सफाई को लेकर नगरपरिषद ने भी मुंह फेर लिया है। इससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जिला मुख्यालय पर बजरिया मानटाउन, आलनपुर, हाऊसिंग बोर्ड, पुराने शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। शहर में कई जगह लोग खाली प्लाटो में भी कचरा डाल रहे है। इससे ना केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि मच्छर पनपने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है।
सब्जी मण्डी रोड को बना दिया ‘कचराघर’

बजरिया में सब्जी मण्डी रोड इन दिनों कचराघर बना है। यहां सडक़ किनारे कचरा डाला जा रहा है। स्थिति ये है कि कचरे के ढेर में इन दिनों गोवंश मुंह मार रहे है। नगरपरिषद की ओर से सूरवाल में डंपिग यार्ड बनाया हुआ है। इसके बावजूद कर्मचारी नगपरिषद की अनदेखी से कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सब्जी मण्डी रोड के पास सडक़ किनारे खाली भूमि पर खाली कराया जा रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का अंदेशा बना है। इस संबंध में लोगों ने जिला प्रशासन व नगरपरिषद आयुक्त से शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है। इधर-उधर कचरा फैलने से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
हर गली तक नहीं पहुंच रहे ऑटो टिपर

इन दिनों जिला मुख्यालय पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। स्थिति ये है कि नगरपरिषद प्रशासन की अनदेखी से हर गली तक ऑटो टिपर नहीं पहुंच पा रहे है। वहीं ऑटो टिपर का समय भी फिक्स नहीं है। वार्डों में मनमर्जी से ही ऑटो टिपर पहुंच रहे है। नियमित रूप से ऑटो टिपर नहीं पहुंचने से लोगों में रोष बना है। कई कॉलोनियों में लंबे समय से ऑटो टिपर ही नहीं पहुंच रहे है।

Category

🗞
News
Transcript
00:08The
00:10Old
00:10Lady
00:11Lady
00:11Ligина
Comments

Recommended