Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
पोकरण ( जैसलमेर). कस्बे के मंगलपुरा क्षेत्र में एक माह के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने पुरोहितों की गली स्थित एक सूने मकान के ताले तोड़कर आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। परिवार के मुंबई से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की पूरी जानकारी मिल सकेगी। लगातार हो रही वारदातों और पुराने मामलों का खुलासा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भय और रोष है। पुरोहितों की गली निवासी शिक्षाविद् चैनसुख पुरोहित अपने परिजनों के साथ मुंबई गए हुए हैं। सोमवार रात अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने एक कमरे में रखी अलमारियों, रैक और सूटकेस के ताले तोड़े तथा सामान बिखेर दिया। इसके बाद आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो परिजनों को सूचना दी। इस पर उनके रिश्तेदार पन्नालाल पुरोहित, महेश पुरोहित और कमल जोशी सहित अन्य लोग तथा पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंगलपुरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी शुरू की। परिवार के मुंबई में होने के कारण फिलहाल चोरी गए आभूषणों और अन्य सामान का पूरा विवरण सामने नहीं आया है।

Category

🗞
News
Transcript
00:01I
00:01I
00:01I
00:02I
00:02I
00:02I
00:02I
00:02I
00:05I
00:05I

Recommended