Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
मनमोहक मुस्कान और खूबसूरत आंखों वाली, मध्यप्रदेश के खरगौन की लड़की तब मशहूर हुई. जब कुंभ मेले में रुद्राक्ष माला बेचते हुए इंटरनेट पर वायरल हुई. बुधवार को मोनालिसा ने अपने मुस्लिम दोस्त से केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मंदिर में शादी की. लेकिन ये शादी विवादों में घिर गई. जब सोशल मीडिया पर मोनालिसा के नाबालिग होने की अफवाह फैलने लगी. जिसका जवाब इन्होंने गुरुवार को दिया. इनके पति फरमान ने साफ किया कि मोनालिसा की जन्म तिथि 1 जनवरी, 2008 है. शादी की रस्में पूवर के अरुमानूर में नैनार मंदिर में हुईं दुल्हन ने लाल पल्लू वाली साड़ी पहनी थी और सिंदूर लगाया था. जबकि दूल्हे ने सफेद शर्ट और धोती पहनी हुई थी.दोनों ने लव जिहाद के आरोपों से इनकार किया. मोनालिसा ने बताया कि फरमान से शादी के लिए उन्होंने ही ज़ोर दिया, क्योंकि शादी के लिए घरवालों का किसी और से दबाव बनाया जा रहा था. इस जोड़ ने बताया कि उनकी शादी केरल के K-SMART ऐप के ज़रिए आधिकारिक तौर पर रजिस्टर हो चुकी है और उन्हें मंदिर तथा पूवार ग्राम पंचायत.... दोनों जगहों से शादी के प्रमाण पत्र मिल चुके हैं. मोनोलिसा और फरमान की मुलाकात 6 महीने पहले हुई थी. जब, पी. बिनु वर्गीस द्वारा निर्देशित आगामी मलयालम फिल्म "नागम्मा" की "पूजा" सेरेमनी  थी. इस फिल्म में फरमान विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. जबकि मोनालिसा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:12ुद्वार को मुनालिसा नी अपने मुस्लिम दोस्त से केरल के तिरुवन्पुरम में एक मंदिर में शादी की।
00:30जन्वती थी एक जन्वरी 2008 है।
01:02जन्वती थी और सिंदूर लगाया था जबकि दुले ने सफेश शर्ट और धोती पहनी हुई थी दोनों ने लब जिहाद
01:10के आरोपों से इनकार किया।
01:32मुनालिसा ने बताया कि फर्मान से शादी के लिए उन्होंने ही जोड़ दिया।
02:01इस जोड़े ने बताया कि उनके शादी केरल के के स्मार्ट एप के जरिये आधिकारिक तौर पर रजिस्टर हो चुकी
02:08है।
02:08और उन्हें मंदिर तथा पुबार ग्राम बंचायत दोनों जगों से शादी के प्रमान पत्र मिल चुके हैं।
02:13मुनालिसा और फर्मान की मुलाकाट 6 महीने पहले हुई थी।
02:17जब पी बिनु वर्गिस द्वारा निर्देशित अगामी मल्यालम फिल्म नागम्मा की पूजा सर्मनी थी।
02:23इस फिल्म में फर्मान विलन की भूमिका निभा रही हैं।
02:26जबकि मुनालिसा मुक्य अब नेत्री की भूमिका में है।
02:30ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended