Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
जैसलमेर . राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वरसिंह ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में हर मतदाता भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता, सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदान व मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। सिंह ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ चरण के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा जाब्ता तैनात किया जाए। मतदान दलों के गंतव्य स्थलों तक समय पर पहुंचने, उनके ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रभावी तैयारी रखी जाए। आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई और रैम्प सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए।

Category

🗞
News

Recommended