Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसका नाम खुशबु अहिरवार था. एक युवक इसे एक हॉस्पिटल में गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया. डॉक्टर्स ने जब युवती की जांच की तो वो मरी हुई थी. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को खबर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. इधर परिजनों ने बताया कि वो दोस्त कासिम के साथ उज्जैन गई थी. युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मॉडल के दोस्त कासिम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. खुशबू पिछले पिछले तीन सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव थी. इंस्टाग्राम पर डायमंड गर्ल 30 के नाम से अकाउंट था. जिस पर वह रील्स बनाकर डालती थी.ये कई लोकल एड में काम कर चुकी है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00
00:30इधर परिजनों ने बताया कि वो दोस्त कासिम के साथ उजयन गई थी, युवक पर हत्या का आरोप लगाया है
00:55अच्छे से जाना और फिर फोन लगाना पहुंच के तो ठीक है
01:25पुलिस ने मॉडल के दोस्त कासिम को गिरफतार कर लिया है, सभी एंगिल पर जाच की जा रही है
01:42पोस्त मॉटम रिपोर्ट आने के बाद मॉडल की मौत कैसे हुई इसका पता चल पाएगा
01:48खुश्बू पिछले तीन सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव थी
01:52इंस्टाग्राम पर डायमंडगर 30 के नाम से उसका एकाउंट था जिस पर वो रिल्स बना कर डालती थी
02:00ये कई लोकलाइड में काम भी कर चुकी है
02:03बेरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended