Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन की तारीख अब करीब आ रही है. माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में मेगा ऑक्‍शन का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले आठ पुरानी आईपीएल टीमों ने अपने खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं, बाकी रिलीज हो गए हैं. अब लखनऊ और अहमदाबाद यानी दो नई टीमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से तीन तीन खिलाड़ी चुनेंगी और उसके बाद बाकी खिलाड़ी सीधे ऑक्‍शन में चले जाएंगे. इस बार कुछ नए खिलाड़ी भी आईपीएल के मेगा ऑक्‍शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं. लेकिन इस बार का मेगा ऑक्‍शन कुछ खास होने वाला है. जिस तरह से टीमों ने तैयारी की है, उससे लगता है कि इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended