Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का दूसरा फेज शुरू होने में अब पांच ही दिन का वक्‍त बचा है. लेकिन इसके सामने की मुश्‍किलें दूर होती नजर नहीं आ रही हैं. लगातार कोई न कोई बाधा सामने आ रही है. अब एक और पेंच फंस गया है, हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई भी बात नहीं कही गई है. दरअसल इस बार दिक्‍कत ये आ रही है कि इस वक्‍त दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. आज इस सीरीज का आखिरी मैच है. इस सीरीज में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी आईपीएल में भी खेल रहे हैं. आज जब सीरीज खत्‍म हो जाएगी, तो बुधवार तक खिलाड़ी यूएई पहुंच जाएंगे. मैच 19 सितंबर को है, यहां तक तो सब ठीक लगता है. लेकिन दिक्‍कत ये है कि यूएई ने श्रीलंका को रेड लिस्‍ट में है. पहले ये कहा गया था कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी बायो बबल से बायो बबल में प्रवेश करेंगे, इसलिए उन्‍हें ज्‍यादा दिनों तक क्‍वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं है. लेकिन अब पता चला है कि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी यूएई पहुंचने के बाद पहले छह दिन के लिए क्‍वारंटीन में रहेंगे, इसके बाद टीम से जुड़ पाएंगे. ऐसे में 21 सितंबर से पहले खेलने की स्‍थिति में नहीं होंगे.

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended