Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 के फेज टू की तैयारी शुरू हो गई है. टीमों यूएई पहुंचना शुरू भी कर दिया है. टीमें लगातार यूएई के लिए उड़ान भर रही हैं. आईपीएल 2021 के अब 31 मैच बाकी हैं और ये मैच 19 सितंबर से खेले जाएंगे. पहला मैच एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली सीएसके और रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच होगा. इस बार आईपीएल फिर से कोरोना के साए में हो रहा है, इसलिए इस बार बीसीसीआई तमाम एहतियात बरत रहा है. यही कारण है कि कुछ नए नियम लागू किए गए हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है. 

Category

🥇
Sports

Recommended