Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
वेस्ट में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस बदलते मिजाज के चलते तापमान पर फिर से ब्रेक लग गया है। मौसम के इस बदलते मिजाजा का असर पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मेरठ सहित दिल्ली और पश्चिमी उप्र के अन्य नगरों में आंधी-पानी की आशंका बनी है।
#UPweatheralert #Weathernews #Weatherreport

मौसम विभाग के डा0 एन सुभाष ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर पश्चिमी उप्र में धूल भरी आंधी चल सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार से लेकर अगले दो दिन तक मौसम में ऐसे ही तब्दीली बनी रहेगी। हालांकि मौसम की इस तब्दीली के चलते बढ रहे तापमान में ब्रेक लगने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बता दे कि इस समय हिमाचल, जम्मू—कश्मीर और उत्तरांचल में बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम में काफी परिवर्तन हुआ है। पहाडी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरांचल से सटे पश्चिमी उप्र के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मेरठ में जो तापमान सोमवार को 37 डिग्री तक पहुंच गया था वह अब 35 पर आ गया है। यानी आज मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आ गया जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान 22:2 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है। हवा की रफ्तार इस समय 10 किमी प्रति घंटा है। हवा के चलते ही तापमान में काफी अंतर आया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended