Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सेदम. सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदी पारा में स्थित मांड नदी पुल पर बारिश के पानी के कारण नदी उफान पर है। बुधवार से हो रही लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं। मांड नदी पर वर्षों पूर्व बना पुल नदी से कुछ ही मीटर ऊपर है। ऐसे में कई बार बारिश का पानी पुल के ऊपर से गुजरने लगता है। गुरुवार को भी उक्त पुल पर यही हालत रही। पानी पुल के ऊपर से बह रहा था और लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार कर रहे थे। कई आर ऐसा देखने में आया है कि कोई बाइक सवार बाइक समेेत पानी के बहाव में बह गया और जान चली गई। कई मामले में बाइक बह गई और खुद की जान किसी तरह बच सकी। बीते दिनों सुवारपारा में नदी पार करते समय बह जाने से वृद्ध की मौत का मामला सामने आया था, किंतु जिम्मेदार विभाग द्वारा आज तक संबंधित चेतावनी या प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended