अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में एक ओर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती २० कोरोना संक्रमितों के एक साथ स्वस्थ होने पर राहत भरी खबर भी सामने आई है। कोविड अस्पताल से लगातार संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कोरिया जिले की एक महिला सहित १५ मरीज व बलरामपुर जिसे के ५ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल ४३ मरीज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्वस्थ हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संभाग के १०४ कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कराया जा चुका है। इसमें ६१ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
Comments