Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अंबिकापुर. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएसयूआई के स्टेट कोऑर्डिनेटर शुभम जायसवाल के नेतृत्व में आज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए बाइक की अर्थी निकाली गई। अर्थी घड़ी चौक से गांधी चौक तक निकली। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम में रजनीश, कलीम, नीतीश, राहुल सोनी, मिथुन, विमल, यशवंत, निखिल, प्रिंस, रजत, अमन, सलीम, श्रेयांश, रुस्तम, नवनीत, राकेश ,आर्यमान, सौरव, अनुराग, अभिषेक, अविनाश, वसीम, आर्यन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended