Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बैकुंठपुर. किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन टिड्डियों के दल ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। मध्यप्रदेश बॉर्डर से करीब 10 किलोमीटर दूर जनकपुर-भरतपुर विकासखंड के ज्वारीटोला गांव में टिड्डियों के दल के प्रवेश करने से हडक़ंप मच गया है। शनिवार की शाम काफी संख्या में टिड्डियों के समूह के पहुंचने की खबर क्षेत्र के किसानों को लगी तो उन्होंने प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही कृषि, राजस्व, उद्यानिकी और पुलिस प्रशासन की टीम गांव में पहुंच गई। वहीं नवपदस्थ कलक्टर एसएन राठौर, एसडीओपी कर्ण कुमार उइके भी जायजा लेने इलाके में पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended