Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चिरमिरी पोड़ी/बैकुंठपुर. कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत डोमनहिल निवासी एक व्यक्ति की बाड़ी में सोमवार की रात दुर्लभ सफेद भालू देखा गया। उक्त व्यक्ति ने मोबाइल पर उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। शहर में पहली बार सफेद भालू देखे जाने के लेकर लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि दुर्लभ सफेद भालू को कोई नुकसान न पहुंचाएं। वहीं वन विभाग द्वारा उस पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि सफेद भालू सिर्फ उत्तरी धु्रव में ही पाए जाते हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended