Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुशांत सिंह राजपुत की गर्लफ्रेंड रिहा चक्रबोर्ती इस वक़्त गहरे शक के घेरे में है। सुशांत के पिता ने रिहा के खिलाफ केस दर्ज कराया है और उन्हें सुशांत की मौत का ज़िम्मेदार ठहराया है। ऐसे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। खबर आ रही है की सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को पहले से ही थी रिहा चक्रबोर्ती की साजिशों की खबर। कहा जा रहा है की अंकिता ने बिहार पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया है और बताया है की उनकी फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज़ के दौरान सुशांत ने उनसे लम्बी बातचीत की थी जिसमे उन्होंने रिहा के व्यवहार के बारे में बताया था। अंकिता ने बताया की वो काफी इमोशनल थे और रिहा से अपना रिश्ता ख़त्म करने की बात कर रहे थे। सुशांत रिहा के साथ बिलकुल खुश नहीं थे। सूत्रों की माने तो अंकिता सुशांत की मौत के बाद दो बार पटना जा चुकी हैं और सुशांत के परिवार वालों से मिली है। अंकिता ने सुशांत से हुई चैट सुशांत के पिता और उनकी बहन श्वेता को भी दिखाई। और अब वो चैट्स सबूत के तौर पे बिहार पुलिस के पास जमा भी कर दी गयी है। रिहा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था की सच की जीत होती है। इधर दूसरी और रिहा चक्रबोर्ती एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है की उनके खिलाफ दर्ज केस बिहार से मुंबई शिफ्ट हो जाए। अब देखना ये है की इस केस में और क्या नए राज़ खुलते हैं।

Category

People
Comments

Recommended