Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सिर्फ आलू से बनाईये मज़ेदार आलू की सब्जी





सामग्री
4 आलू
4 छोटे बारीक कटे प्याज़
1 प्याज़
1 टमाटर
कड़ी पत्ता
तेज़ पत्ता
लहसुन
अदरक
छोटी इलाईची
दालचीनी
जीरा
धनिया पाऊडर
लाल मिर्च पाऊडर
हल्दी
1 चम्मच देसी घी
आधी कटोरी भूनी हुई कीसी गरी
नमक स्वादानुसार।

विधी
1) 4 आलू को किसनी से कीस लीजिये।
2) कीसे हुए आलू को दबा- दबा कर पानी निकाल लीजिये।
3) फिर इसे एक सूखे कपड़े पर बिछा दीजिये और लगभग 30 मिनट हवा में सूखने दीजिये।
4) इस समय में कटे हुए प्याज़, कटे हुए टमाटर,लहसुन को मिक्सर में बारीक पीस कर एक पेस्ट बना लीजिये
5) कढ़ाई में 4 परी तेल डाल कर गर्म कर लीजिये।
6) तेज आँच पर थोड़ा - थोड़ा कीसा हुआ आलू तेल में डालकर अच्छे से भूरा होने तक तल लीजिये।
7) 1 प्याज़ को गोल गोल काटकर भूरा होने तक तेल में तल लीजिये।
8) तले हुए आलू और प्याज़ को एक बर्तन में अलग निकाल लीजिये।
9) अब तेल में तेज पत्ता, कड़ी पत्ता, जीरा,छोटी इलाईची, दालचीनी डालकर तड़का लगा लीजिये।
9) पीसा हुआ पेस्ट डाल कर अच्छे से भूनिये।
10) समय - समय पर थोड़ा पानी डालकर पकाईये।
11) पकने के बाद गैस बंद कर दीजिये।
12) अलग बर्तन में रखे हुए तले आलू में से कुछ हिस्सा बचा कर बाकी सब कढ़ाई में डाल दीजिये।
13) अब सब्जी को बर्तन में निकाल लीजिये।
14) बचे हुए तले आलू और हरी धनिया से सब्जी को सजा लीजिये।

अब सबको खिलाये।

like, follow and share.

धन्यवाद।
Comments

Recommended