fakkad baba contesting for 17th times lok sabha elections 2019
मथुरा। फक्कड़ बाबा मथुरा की राजनीति की अनोखी शख्सियत हैं। 1977 के बाद से उन्होंने सभी लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा चुनाव लड़ें हैं। वो 76 साल के है और इन चुनावों में 17वीं बार नामांकन दाखिल किया है। दिलचस्प बात ये है कि वो खुद उम्मीदवार हैं लेकिन मथुरा के सभी उम्मीदवार उनसे जीत का आशीर्वाद मांगने आते हैं।
वो लगातार चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उनका कहना है कि वो अपने गुरु के कहने पर चुनाव लड़ रहे हैं और गुरु ने ही उन्हें बताया है कि वो 20वीं बार जीत जाएंगे।
Comments