Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
robo-kitchen-a-1st-of-its-kind-restaurant-in-hyderabad-has-robots-to-serve-food-the-customers

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के जूबिली हिल्स में पहली बार ऐसी रेस्तरां खोली गई है जो पूरी तरह से रोबोटिक है। यहां ग्राहकों को भोजन इंसान नहीं बल्कि रोबोट परोसेंगे। रोबोट रेस्तरां' में आपको जाने के बाद एक और अच्छी बात देखने मिलेगी कि ये सभी वेटर अपने ग्राहकों की भली भांति सेवा तो करते हैं साथ ही ये उनके सभी सवालों का जवाब अंग्रेजी और तमिल में भी देते हैं। बता दें कि इससे पहले चेन्नई में रोबोटिक रेस्तरां खोली गई थी। देश में पहली बार इस राज्य में इस तरह की रेस्तरां की शुरुआत हुई थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended